कानपुर l महामंत्री दिनेश सिंह भोले से बोले जे०ई० सी०एल० मराल -पान मसाला खाने के लिए थे 500 रूपये
नवीन नगर केस्को जे०ई० सी०एल० मराल ने नये बिजली कनेक्शन जारी करने के नाम पर लिए 300 की जगह 500 रूपये लिए……..
केस्को में नये कनेक्शन लेने पर घूस देना ही अनिवार्य नियम बन चुका है इस वास्तविकता से हर कानपुर वासी परिचित है केस्को अवर अभियन्ताओं की 90 हजार रूपये तनखा होने के बावजूद गरीब बिजली उपभोक्ताओं का खून पीने से बाज नही आ रहें हैं
ऐसा ही एक मामला नवीन नगर केस्को के जयप्रकाश नगर एक गरीब व्यक्ति से कनेक्शन जारी करने के नाम पर 500 रूपये लिए गए
मामला जब संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के महामंत्री दिनेश सिंह भोले के संज्ञान में आया तो महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने अवर अभियन्ता नवीन नगर सी०एल० मराल को फोन कर पूछा तो सी०एल० मराल ने गोल मोल जवाब देते हुए कहा कि यह पैसा उन्होंने पान मसाला खाने के लिए लिए है l
