2022 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

जिलाधिकारी अपडेट 26 अक्टूबर 2021 कानपुर नगर।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दिनॉक 01 जनवरी, 2022 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2022 के सम्बन्ध में विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2022 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसके अनुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन दिनॉक 01 नवम्बर, 2021 (सोमवार) को किया जायेगा। इसके पश्चात् दिनॉक 01 नवम्बर, 2021 (सोमवार) से दिनॉक 30 नवम्बर, 2021 (मंगलवार) तक दावे और आपत्तियाँ प्राप्त किये जायेंगे।
उन्होंने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष अभियान दिवस के अन्तर्गत दिनॉक 07 नवम्बर, 2021 (रविवार), दिनॉक 13 नवम्बर, 2021 (शनिवार), दिनॉक 21 नवम्बर, 2021 (रविवार) तथा दिनॉक 28 नवम्बर, 2021 (रविवार) को बीएलओ मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे। मतदेय स्थलों पर सभी व्यक्ति अपने दावे और आपत्तियॉ प्रस्तुत कर सकते है। प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण दिनॉक 20 दिसम्बर, 2021 (सोमवार) से किया जायेगा। इसके पश्चात दिनॉक 05 जनवरी, 2022 (बुधवार) को निर्वाचन नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा है कि वह अपने-अपने बूथ लेवल एजेन्टों को नियुक्ति करके बूथ लेवल एजेन्टों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय कानपुर में एवं एक प्रति संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारी को उपलब्ध कराये।
उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर सत्यापन का कार्य विशेष संक्षिप्त पुनरिक्षण अवधि में किये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही समस्त बूथ लेवल अफसरों की सूची तथा मतदाता सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदान प्रतिशत बढाने हेतु सहयोग किये जाने की अपेक्षा की। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी आपूर्ति, श्री बंसत अग्रवाल सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *