जिलाधिकारी अपडेट 26 अक्टूबर 2021 कानपुर नगर जिलाधिकारी कानपुर नगर। श्री विशाख जी द्वारा आज गंगा में बड़े जलस्तर के दृष्टिगत गंगा बैराज ,बिठूर ब्रह्मा व्रत घाट का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बढ़े हुए जलस्तर के दृष्टिगत गंगा में नाव न चले इसके लिए संबंधित थाने को सूचित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित करते हुए कहा कि बढ़े हुए जल स्तर के दृष्टिगत जिन गांवों में गंगा का पानी भरने की आशंका है वहां के लोगों को अलर्ट कर दिया जाए ,वहां आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद की समस्त बाढ़ चौकियों को अलर्ट रखते हुए उनमें मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कर दी जाए, यदि बाढ़ का पानी गांव में अंदर पहुंच जाता है तो सभी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कार्यवाही की जाए। समस्त उप जिलाधिकारी/ अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में बढ़े हुए जल स्तर के दृष्टिगत भ्रमण किया गया एवं आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर उपस्थित रहे।

2021-10-26
