आशा कार्यकत्रियों को बाटे एंड्राइड मोबाइल

बिधूना औरैया ब्लाक सभागार में विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य , खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर ,बाल विकास परियोजना अधिका री विमलेश कुमारी, सुपरवाइजर रामबेटी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अंकुर गुप्ता आदि की मौजूदगी में 160 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन वितरित किए गये| शासन द्वारा पोषण ट्रैकर युक्त मोबाइल फोन पाकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के चेहरों पर खुशी छा गई| विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार आंगनवाड़ी केंद्रों को पूरी तरह से हाईटेक कर बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आजकल तकनीक का जमाना है और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों भी इस तकनीक के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों का बेहतर संचालन कर सकेगी और शासन प्रशासन से सीधे तौर पर जुड सकेंगी |उन्होंने कहा इससे आँगनवाडी कार्यकत्रियों और शासन प्रशासन के बीच का फासला कम होगा| खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निष्ठा और इमानदारी से केंद्रों का संचालन किए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बेहतर सेवाएं देखकर उन्हें यशोदा माँ का दर्जा दिया है| उन्होंने कहा कि समाज को कुपोषण से दूर करने के साथ स्वस्थ समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बेहतर भूमिका होती है |ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर ने कहा की भाजपा सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री प्राइमरी के रूप में संचालित किए जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका है| इस अवसर पर प्रधान सहायक आदित्य कुमार ,ब्लाक कोआर्डीनेटर अँकुर गुप्ता,सहायक आकाश वर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *