कानपुर l मॉल रोड शॉपकीपर्स एसोसिएशन द्वारा कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विनोद गुप्ता को मॉल रोड बुलाकर अपनी समस्याओ से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा गया।मॉल रोड के व्यापारियों ने महामंत्री विनोद गुप्ता से कहा कि मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा दिवाली बाद से नरोना चौराहे से फूलबाग एलआईसी चौराहे को लगभग ढाई से तीन साल के लिए बंद कर दिया जाएगा जिससे वहां मौजूद सैंकड़ो व्यापारि
यों का व्यापार पूरी तरह से बंद हो जाएगा कोई आवागमन ना होने से ट्रैफिक व्यवस्था भी ध्वस्त हो जाएगी और भीषण जाम भी लगेगा हम सरकार के मेट्रो निर्माण प्रोजेक्ट के साथ है और हम स्वयं चाहते है कि सरकार मेट्रो निर्माण के द्वारा शहर का विकास तीव्र गति से करे किंतु हम व्यापारियों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए जिस तरह से नवीन मार्केट में आवागमन का मार्ग बना कर व्यापारियो को दुकान खोलने का अवसर दिया गया, लखनऊ हजरतगंज में जिस तरह रास्ता दिया गया ठीक उसी प्रकार माल रोड में भी मेट्रो निर्माण प्रोजेक्ट की गतिविधियों को संचालित किया जाए ताकि व्यापारियों की दुकानें भी खुली रहें आवागमन की थोड़ी रास्ता भी मिल जाये और निर्माण कार्य भी सुचारू रूप से चलता रहे यदि 02 साल 03 साल के लिए रास्ता ही सील कर दिया जाएगा तो फिर हम व्यापारी तो बेरोजगार हो जाएंगे और हमारी दुकानें बिकने की कगार पर आ जाएंगी, जिस पर महामंत्री विनोद गुप्ता ने व्यापारियों से कहा कि इस विषय को लेकर मंडलायुक्त राजेशखर से जल्द ही मुलाकात की जाएगी और उनके द्वारा यह प्रस्ताव सरकार तक भेजा जाएगा और कैबिनेट मंत्री सतीश महाना जी से भी मिलकर व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया जाएगा।
2021-10-27
