कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले में चलाए जा रहे अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाते हुए में अपर पुलिस अधीक्षक निर्देशन मैं क्षेत्राधिकारी अकबरपुर के पर्यवेक्षण मे थाना अकबरपुर द्वारा शातिर व दुर्दान्त अपराधी अवनीश प्रजापति पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम प्यारेपुर थाना सराय इनायत जनपद प्रयागराज पर सम्बन्धित अकबरपुर को विरुद्ध एन एस ए के तहत कार्यवाही की अभियुक्त अपराधी अवनीश प्रजापति पुत्र स्व0 छोटेलाल निवासी ग्राम प्यारेपुर थाना सराय इनायत जनपद प्रयागराज द्वारा दिन रविवार को जितेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र कैलाशनाथ निवासी वार्ड न0 14 नेहरु नगर की पत्नी अर्चना यादव जो पेशे से अध्यापक थी और उनके दो बच्चो पुत्री अक्षिता उम्र 05 वर्ष व पुत्र हनू उम्र 15 माह के ऊपर रंजिश को लेकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर माचिस से आग लगा दिया था। जिससे उक्त अमानवीय घटना से कस्बा अकबरपुर में आम जनता में आक्रोश व तनाव व्याप्त होगा गया जिससे लोग अत्यधिक आतंकित व भयातुर हो गये थे सूचना पर अकबरपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घायलो को इलाज हेतु जिला अस्पताल व हैलट भेजा गया इलाज दौरान अर्चना व उनके दोनो बच्चो की मृत्यु हो गयी जिसके सम्बन्ध में थाना अकबरपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त अवनी प्रजापति को दिनांक 03.03.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर द्वारा रासुका सम्बन्धी विस्तृत रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रेषित की गई जिनके द्वारा उक्त भय व दुर्दान्त घटना का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980 की धारा 3(2) के अधीन निरुद्ध करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गयी
2021-10-28
