कानपुर नगर l जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रोड कटिंग के संबंध में बैठक आहूत की गई। जिलाधिकरी ने कहा की आम जनमानस को सुगम यातायात व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद कानपुर नगर के विभिन्न विभागों द्वारा अनुरक्षित सड़कों पर विभागीय कार्यो के निष्पादन हेतु रोड कटिंग की अनुमति प्रदान किये जाने हेतु एक सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित किया गया है तथा अपर जिलाधिकारी नगर को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया ग
या | अपर जिलधिकारी नगर द्वारा रोड कटिंग की अनुमति निर्गत करने के पूर्व संबंधित विभागों व् पुलिस उपयुक्त यातायात की अनापत्ति प्राप्त करने के उपरांत ही मानक पूर्ण करते हुए ही परमिशन दी जायेगी |
जिलाधिकारी ने कहा कि रोड कटिंग साइड पर एक डिस्प्ले बोर्ड स्थापित किया जाय , जिसमें रोड कटिंग हेतु प्रस्तावित लम्बाई (कहा से कहा तक ), सड़क किस विभाग / संस्था के अनुरक्षण में है,कार्य अवधि (कब से कब तक),कार्यं करने वाली संस्थजा के अवर अभियन्ता का नाम व् मो०नंबर अवश्य अंकित किया जाए | जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य स्थल पर पर्याप्त मानक के अनुरूप बैरिकेटिंग लगाना अनिवार्य होगा साथ ही खुदाई से पहले आम जन समान्य को सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत भी कराना होगा की यह सड़क कल खोदी जाएगी ,इसका वैकल्पित मार्ग भी बनाता होगा |
जिलाधिकारी ने कहा कि विभाग सड़क खोदने व् बनवाने हेतु पहले से ही आपस में समन्वय स्थापित कर ही एडीएम सिटी से परमिशन लेंगे | उन्होंने कहा कि पूर्व में चल रही सड़क खुदाई की परमिशन संबंधित विभाग अपर जिलाधिकारी नगर को उपलब्ध करवा दे | जिलाधिकारी ने कहा की किसी भी स्थिति में आम जनमानस को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए |
बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर श्री अतुल कुमार , उप जिलाधिकारी सदर , संबंधित एसीएम व् संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे |
2021-10-28
