मण्डलायुक्त कानपुर मंडल डॉ0 राज शेखर ,जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख जी द्वारा ग्रीन पार्क स्टेडियम का निरीक्षण किया गया

कानपुर नगर। मण्डलायुक्त कानपुर मंडल डॉ0 राज शेखर ,जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख जी द्वाराआज दिनांक 28 अक्टूबर को ग्रीन पार्क स्टेडियम का निरीक्षण किया गया । आगामी 25 नवंबर 2021 से इण्डिया V/S इंग्लैंड के मध्य होने वाले होने वाले पांच दिवसीय क्रिकेट मैच के संबंध में की जाने वाली मरम्मत कार्यों का निरीक्षण करने पहुचे ।

मण्डलायुक्त ने यूपीसीए के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण किया जाए किए। उन्होंने कहा कि किएजाने वाले कार्य के अनुसार मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए , प्रतिदिन किए जाने वाले कार्य की मॉनिटरिंग हो इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता की ड्यूटी लगाई जाए ,किए जाने वाले कार्यों की निगरानी रखीजाए। उन्होंने युपीसीए के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रीन पार्क में क्या कार्य शेष रह गया है उसकी सूची बनाते हुए टाइमलाइन के अनुसार कार्य किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रीन पार्क स्टेडियम में शतक बनाने वाले एवं 5 व उससे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों व ग्रीन पार्क स्टेडियम से जुड़े खिलाड़ियों की वॉल पेंटिंग बनाई जाए व उनका संक्षिप्त इतिहास भी उस में अवश्य अंकित किया जाए। ग्रीन पार्क स्टेडियम की समस्त व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में बने जिम, क्रिकेट नेट प्रैक्टिस स्थल , बैडमिंटन हॉल आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित उप निदेशक खेल को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रीन पार्क स्टेडियम मेंक्रिकेट मैच आदि हेतु स्लाट बुक करने हेतु एक आन लाईन सिस्टम विकसित किया जाए , जिसके माध्यम से लोग ग्रीन पार्क में खेलने हेतु अपना स्लाट बुक करवाकर उसका उपयोग कर सकें ।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रीन पार्क स्टेडियम में बने जिम में उसकी क्षमता के अनुसार कम लोग ही आ रहे हैं इसका प्रचार प्रसार किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका उपयोग कर सकें।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर श्री अतुल कुमार, उपनिदेशक खेल तथा यूपीसीए के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *