विधायक सुरेंद्र मैथानी ने आज तात्या टोपे नगर से किदवई नगर विधानसभा बर्रा 8 को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया

कानपुर नगर l गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने आज तात्या टोपे नगर से किदवई नगर विधानसभा बर्रा 8 को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया।
विधायक ने कहा इस पुल के निर्माण पूर्ण होने से नेशनल हाईवे पर लगभग 1:30 किलोमीटर उल्टी दिशा में चलने के लिए क्षेत्र के लगभग 50000 लोग मजबूर थे। एवं बच्चों को स्कूल जाने में, एंबुलेंसओं के निकलने में तथा फैक्ट्रियों में और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में काम करने वालों को, आवागमन में,अपनी जान का रिस्क लेना मजबूरी होता था पर अब यह मजबूरी नहीं रहेगी।और एक माह से डेढ़ माह के भीतर ही, यह पुल तैयार होकर,जनता को समर्पित होगा।
विधायक ने कहा कि,तात्या टोपे नगर पुल का निर्माण में नीचे बह रहे बड़े नाले ने,लगभग छोटी नदी का रूप ले लिया है।जिसके कारण से,भीषण भरा हुआ पानी,बाधा बना हुआ है।पानी का लेवल कम होते ही, अभिलंब, बहुत जल्द, इसका निर्माण पूर्ण करा कर,जनता को समर्पित किया जाएगा।
उक्त निरीक्षण में प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी एवं स्थानीय पार्षद विजय गौतम तथा अजय गुरबाणी तथा राजेंद्र अवस्थी एवं डॉ उदय वर्मा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *