डेंगू और चिकनगुनिया मरीजों की निशुल्क उपचार के लिए हेल्थ केयर सेंटर का आयोजन किया गया

कानपुर नगर l डेंगू और चिकनगुनिया मरीजों की निशुल्क उपचार के लिए श्री दिगंबर जैन औषधालय सोसायटी द्वारा जैन हेल्थ केयर सेंटर का आयोजन किया गया।सरसैया घाट में लगाए गए इस निशुल्क जांच शिविर में होम्योपैथिक डेंटल एंड फिजियोथैरेपी के मरीजों को विशेषज्ञों ने निशुल्क परामर्श और दवाइयां दी। दीप जलाकर शिविर की शुरुआत की गई तो वही निशुल्क जांच शिविर में अजय कपूर और मुरली अग्रवाल सहित व्यापार जगत और जैन समुदाय के लोगों ने शिरकत की। इस दौरान अजय कपूर ने बताया कि जैन समुदाय ने बहुत अच्छी पहल की है इससे हमें प्रेरणा भी मिली है और एक महीने बाद व दादा नगर में मजदूरों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *