कानपुर में भू माफिया सक्रिय हैं जहां भोले भाले लोगों की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। कल्याणपुर में दबंग द्वारा जमीन पर कब्जा किए जाने के विरोध में पीड़ित ने डीसीपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई ।पीड़िता का आरोप है कि दबंग उसकी 1 एकड़ जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं जिसके चलते बीते दिन उन्होंने उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे थे तभी पीड़ित ने पुलिस में सूचना दी लेकिन पुलिस के सामने ही दबंगों ने पीड़ित को मारने का प्रयास किया ।जिसके चलते पीड़ित गुरुवार को डीसीपी ऑफिस पहुंची और आपबीती बताई। इस दौरान डीसीपी ने पूरे प्रकरण में जांच के आदेश दिए हैं l
2021-10-28
