किशोर का शव हटाने से नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा

कानपुर l शिवली क्षेत्र के बाघपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की जान चली गई थी। पुलिस के शव हटाने से नाराज होकर ग्रामीणों व स्वजन ने चौकी के बाहर हंगामा कर सड़क पर बैठ गए। इससे जाम लग गया। किसी तरह से समझाकर पुलिस ने सभी को शांत कराया।

गुडसर गांव निवासी बलवीर पाल के 15 वर्षीय पुत्र हिमांशु को बाघपुर में साइकिल से लौटते समय बुधवार देरशाम को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। इससे उसकी जान चली गई थी। पुलिस ने हिमांशु को तेजी से अस्पताल पहुंचाया था कि शायद जान बची हो। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार रात करीब 10.30 बजे चौकी के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद शिवली कल्याणपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। रात का समय कम होने से यातायात कम था लेकिन फिर भी वाहन सवार परेशान हुए। स्वजन का आरोप था कि चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की जाए, जिसने शव को उन लोगों के आने से पहले हटाया। इस पर थाना प्रभारी मुकेश बाबू ने समझाया कि जान बचाने की सोचकर पुलिस ने उसे घायल हालत में अस्पताल भेजा था। काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए और सड़क से हटे। करीब एक घंटे तक हंगामा चला। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के बाबा दशरथ की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *