” संवर्तिका दीपोत्सव “का आयोजन किया गया

आज दिनांक 29 अक्टूबर 2021 को कानपुर गौशाला सोसायटी द्वारा छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में ग्रामीण उद्यमिता एवं भारतीय संस्कृत को बढ़ावा देने के प्रयास में ” संवर्तिका दीपोत्सव “का आयोजन किया गया उसी में कानपुर गौशाला सोसायटी द्वारा निर्मित पंचगव्य के गणेश लक्ष्मी प्रतिमा व दीपक की बिक्री का शुभारंभ श्री सत्यदेव पचौरी सांसद एवं श्री विशाखा जी जिलाधिकारी कानपुर द्वारा किया गया श्री विनय पाठक कुलपति डॉ अनिल कुमार यादव कुलसचिव व प्रसाद सुविज्ञ अवस्थी मेला प्रभारी भी शुभारंभ के समय मौजूद थे! गणेश लक्ष्मी का दक्षिणा रुपया 251 ₹ 351 तथा दीपक का मूल्य ₹4 रखा गया है मूल्यों पर चर्चा करते हुए श्री सत्यदेव पचौरी जी ने कहा कि मूर्तियों का कोई मूल्य नहीं है सिर्फ भाव होना चाहिए यह दक्षिणा प्रतिमाओं के वास्ते दिए जा रहे हैं व प्रतिमा के साथ-साथ गायों की सेवा के कार्य में आएंगे गणेश लक्ष्मी जी व दीपक के साथ-साथ गौशाला के अन्य उत्पाद भी स्टाल में में लगे थे! गणेश लक्ष्मी जी की मूर्ति दीपक की बिक्री के लिए कानपुर गौशाला सोसायटी ने 2 केंद्र बनाए हैं जो कानपुर गौशाला सोसायटी प्रधान कार्यालय जनरल गंज तथा भौती गौशाला में उपलब्ध रहेंगे गणेश लक्ष्मी जी व दीपक की मांग काफी थी लोगों ने इस साल में प्रतिमा खत्म होने पर अपने घरों के पते नोट करा दिए जिससे कि संस्था उसके घरों में गणेश लक्ष्मी प्रतिमा भेजने का काम करेगी संस्था जितनी गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा ले गई थी सारी प्रतिमाएं बिक गई अब जिन्होंने अपने पते लिखा दिए हैं उनके घरों में गणेश लक्ष्मी व दीपक भेजी जाएगी
कानपुर गौशाला सोसायटी के उपसभापति/संयोजक सुरेश गुप्ता ने बताया कि जो गणेश लक्ष्मी की पंचगव्य से बनी प्रतिमाएं है उन्हें अगले वर्ष जो प्रतिमा विसर्जन करेंगे प्रतिमाएं गौशाला वापस लेगी और उनका कुछ मूल्य विक्रेता को वापस करेगी क्योंकि उक्त प्रतिमाह प्रदूषण रहित है वह खाद बनाने का काम आएंगी प्रतिमा में तुलसी के बीज भी डाले गए हैं जिससे अब पुनः प्रतिमाएं गमलों में डाली जाएंगी तो उनके तुलसी के पौधे भी तैयार हो जाएंगे जो पर्यावरण को शुद्ध रखेंगे
कार्यक्रम में सर्व श्री सुरेश गुप्ता उपसभापति विश्वनाथ कनोडिया श्री कृष्ण गुप्ता बब्बू मंत्री गण प्रदीप गुप्ता धर्म प्रकाश गुप्ता विवेक सिंह राजावत आदि प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *