आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी कमर कस ली है इस दौरान पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से यह सभी पार्टियां आम लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं आज भी इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के गृह मंत्री अमित शाह इस सदस्यता अभियान की शुरुआत लखनऊ से की है जिसके बाद कानपुर में भी बीजेपी कार्यालय में दर्जनों लोगों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई इस दौरान नगर अध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि यह सदस्यता अभियान दिसंबर महीने तक चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है l
2021-10-29
