आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर मामले में एफआईआर तक नहीं हुई

कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र अतंर्गत 50 हजार रुपए की टप्पेबाजी के मामले में आरोपी तो सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर मामले में एफआईआर तक नहीं हुई है। यह कहना है कर्रही विश्व बैंक निवासी पीड़ित पक्ष का। जिनके साथ बीते गुुरुवार को 50 हजार की टप्पेबाजी हो गई थी।
बर्रा विश्व बैंक के सेक्टर निवासी साक्षी चौरसिया ने बताया कि वो अपनी मां के साथ गुरुवार को कर्रही स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पैसे जमा करने गईं थीं। लेकिन वहां पैसा जमा न होने पर जब वो दूसरी बैंक जाने लगीं तो ई-रिक्शे में बैठने के दौरान दो महिलाएं उनसे जबरन ई-रिक्शे में पहले बैठने की जद्दोजहद करने लगीं। इस बीच उन्होंने बैग में रखे 50 हजार पार कर दिए। साक्षी ने बताया कि घटना पूरी सीसीटीवी में कैद है। जिसमें हमलोगों के पीछे महिलाओं को भागते देखा जा सकता है. उसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
बर्रा के सेक्टर निवासी नीशू चौरासिया ने बताया कि मेरी बहन साक्षी और मां संगीता चौरसिया बर्रा कर्रही स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 50000 रुपये जमा करने गई थी। बैंक में सर्वर न होेने के कारण वो वहां पैसे नहीं जमा कर सकीं। बैंक से निकलते समय ई-रिक्शे में बैठते समय दो लड़कियों ने उनके बैग में रखे पैसों को ब्लेड मारकर निकाल लिया। और दोनों लड़कियां रिक्शे में बैठी भी नहीं। कुछ दूर जाकर साक्षी को पता चला की उसके बैग में पैसे निकाले जा चुके हैं। मां और बेटी बैंक वापस आकर बैक अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी। सीसीटीवी चेक कराने पर पता चला की उनके बैंक में उनके पीछे बैठी लड़कियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। जो कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
साक्षी चौरसिया ने इस मामले में तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी चेक कराया गया और पूछताछ भी की गई। घटना का शिकार साक्षी ने बताया कि पुलिस थाने में शिकायत दी गई है। लेकिन अभी तक एफआईआर नहीं दर्ज की गई है। बर्रा थाना पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले पकड़े जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *