महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में समीक्षा/गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये

श्री भानु भास्कर, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर व श्री प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा जोनल कार्यालय सभागार कक्ष में बिकरू काण्ड से सम्बन्धित प्रकरणों/अभियोगों/अभियोजन व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में समीक्षा/गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। समीक्षा गोष्ठी के दौरान श्री आनन्द प्रकाश तिवारी, अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय कमिश्नरेट कानपुर नगर, श्री अजीत कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, कानपुर आउटर, श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय कमिश्नरेट कानपुर नगर, श्री आदित्य कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक, कानपुर आउटर, श्री राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी बिल्हौर, कानपुर आउटर, श्री कृष्ण मोहन राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना चौबेपुर जनपद कानपुर आउटर व अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *