सखी केंद्र, श्याम नगर कानपुर में अभियान – स्पीक अप का उद्घाटन एवं सम्मान समारोह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही श्रम कार्ड बनने हेतु कैंप का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में 76 लीडर ने भागीदारी की। कार्यक्रम का प्रारंभ मे सखी केंद्र की महामंत्री ने सभी महिलाओं का स्वागत किया। इसके पश्चात स्पीक अप का उद्घाटन करते हुए सभी महिलाओं को स्पीक अप का उद्देश्य बताते हुए कहा कि आप सबको अपनी बात कहना शुरु करना होगा, अंदर घुट-घुट कर रह
ना, बंद करना होगा। ‘‘मुंह खोलेगी तू बोलेगी, तभी तो जमाना बदलेगा’’ इस गीत की लाइनों को दोहराते हुए बताया कि इस तरह से आप सब अपनी-अपनी बात कहना शुरू कर दीजिए।
इसके बाद सखी केंद्र के अध्यक्ष डॉ आशा त्रिपाठी जी ने अपनी बात रखते हुए कहा आप सब लोग बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। सभी के अच्छे कार्य की सराहना करते हुए सब इसी तरह समाज में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और अपनी पहचान बनाने के लिए शुभकामनाएं।
श्रम विभाग से एडिशनल कमिश्नर डॉक्टर निक्की नैंसी जी ने सखी केंद्र की सराहना करते हुए कहा कि सखी केंद्र संस्था महिलाओं के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है। महिलाओं को उनके हक अधिकारों को दिलाना समाज में पहचान बनाना यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। इसके लिए सखी केंद्र को शुभकामनाएं दी।
बाद लीडर्स ने अपने द्वारा किए गए विकास कार्य व उपलब्धियों जैसे सैकड़ों ई-श्रम कार्ड, लेबर कार्ड बनवाएं, बस्ती में अन्य विकास कार्य करवाए यह बताया। 75 सशक्त लीडर को साड़ी, मिठाई व ई प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह समाज में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। सखी केन्द्र के द्वारा आयोजित ई-श्रम कैंप में 20 लोगों के ई-श्रम कार्ड बनने हेतु रजिस्ट्रेशन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राची त्रिपाठी, प्रभावती, माया कुरील, माया सिंह, दामिनी, मीना, किरण, अर्चना पांडे, पुष्पा तिवारी, ममता गुप्ता, कंचन, शैलवी एवं महक ने मुख्य रूप ने भागीदारी निभाई।
2021-10-30
