रुरा एसओ ने ब्यापारियों के साथ बैठक कर कहा फुटपाथ तक न सजाए दुकाने

कानपुर नगर l बाजारों में इस समय भीड़ बढ़ गई है। बाजारों व मुख्य मार्गों में जाम न लगे, दुकानदारों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए एसओ ने दुकानदारों की समस्या जानी। दुकानदारों ने केबिन पर एक साथ कई कई गुजरती ट्रेनों के चलते आधा से एक घंटे तक बंद होती क्रासिग से वाहनों की कतारों से लगती जाम की समस्या का असर व्यापार में पड़ने को लेकर चिता जताई। एसओ ने व्यापारियों से अपेक्षा कि दुकानदारी की प्रतिस्पर्धा में सड़क से सटाकर दुकान सजाने से बचने की सलाह देते हुए आगाह किया कि दुकान सीमित तरीके से लगाए व अतिक्रमण न करें। बैठक में जुआं जैसी बुरी लत से बचने की सलाह देते हुए त्योहार तक बराबर सघन पुलिस गश्त करते रहने व जाम न लगने देने के लिए आश्वासन दिया। बैठक में कस्बा इंचार्ज प्रभाकर यादव के अलावा अविनाश ओमर, मोनू गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, श्यामजी वैश्य, लाभम गुप्ता, दुर्गेश दीक्षित, रामसेवक पाल, विनोद कुमार, नीरज शुक्ला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *