आनंद घाट सूर्य अस्त होते ही चढ़ा नशे बाजी और अराजकता की भेंट

गंगाघाट :- स्वनिधि दीपोत्सव मेला आनंद घाट सूर्य अस्त होते ही चढ़ा नशे बाजी और अराजकता की भेंट , नगर पालिका परिषद गंगाघाट अधिशाषी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्रा की अद्यक्षता में हो रहा आनंद घाट मेले से तीसरे दिन जनता रही नदारत । जबकि तीसरे दिन सांसद साक्षी महाराज , सदर विधायक पंकज गुप्ता , पालिका अध्य्क्ष श्रीमती रंजना गुप्ता , प्रतिनिधि गोल्डी गुप्ता भी रहें मौजूद उनके जाते ही जनता हुई नदारत । मेले में नशे बाजी और अराजकता का रहा बोला बाला जिसके कारण जानता ने बनाई दूरी । अपकक बताते चले कि EO और पालिका अध्य्क्ष प्रतिनिधि के बीच द्वेष। भावना की खबर के बाद सांसद और विधायक का प्रोटोकॉल लग गया जिसके कारण महज कुछ मिनटों के लिए जनता आकर्षित तो हुई लेकिन उनके जाते ही कवि सम्मेलन में कुर्शिया खाली दिखी। दो दिन से हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जनता का ध्यान आकर्षित किया और जन सैलाब उमड़ने लगा लेकिन EO एवम पालिका प्रतिनिधि की द्वेष भावना की खबर एवम अराजकता के बीच जनता ने दूरी बनाना ही उचित समझा । दो दिनों से सफल आयोजन का श्रेय लेने वाले अधिशाषी अधिकारी विफलताओं का श्रेय या जिम्मेदारी लेंगे । जनता के मेहनत के पैसों को यू उड़ाना क्या जायज है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *