इशरत जफर के साहित्यिक परिचय का हुआ आयोजन।देश भर के विभिन्न विश्विद्यालयों के प्रोफेसरों ने लिया हिस्सा।
इशरत जफर फाउंडेशन के तत्वाधान में इशरत जफर का साहित्यिक परिचय के शीर्षक के अंतर्गत सेमिनार का आयोजन पदम टावर सिविल लाइंस कानपुर में हुआ।इशरत जफर फाउंडेशन ने प्रसिद्ध साहित्यकार व शायर पर एक सेमिनार का आयोजन किया जिसमें प्रोफेसर श्री आफताब आलम नजमी, श्री मोहम्मद मारूफ, प्रोफेसर डॉ मंजर, प्रोफेसर डॉक्टर मेराज राणा, डॉक्टर इकबाल अहमद अंसारी, महमूद अहमद, इशरत जहां, मरियम मुख्तार, तैयबा बानो, जमालुद्दीन आदि ने व्याख्यान दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता काजी नुरुस्सलाम ने की कार्यक्रम के संरक्षक शायर फतेहपुरी थे संचालन अख्तर कानपुरी ने किया इस अवसर पर डॉ जैनुद्दीन हैदर को नाटक लेखन के लिए और मुशीर सिद्दीकी को शायरी के लिए इशरत जफर अवार्ड से सम्मानित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मोहम्मद इब्तिसाम ने कुरान पाठ से किया इसके बाद अतीक फतेहपुरी ने नात पढ़ी, काजी नुरुस्सलाम ने कहा कि इशरत जफर एक बेहतरीन इंसान वा आला दर्जे के साहित्यकार थे, शायरी हो गद्य हो या नाविल हो हर कला में उनकी अलग पहचान थी उमैर मंजर ने उनकी शायरी पर व्याख्यान दिया डॉक्टर आफताब आलम नजमी ने कहा कि उनसे उन्होंने बहुत कुछ सीखा है वह एक प्रकार से उनके गुरु थे।
कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन के जनरल सेक्रेटरी जावेद साहिल ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया इस अवसर पर मुख्य रूप से आसिफ सफवी,रशीद सीमाबी, अशफाक बिरादर, मारूफ कायनाती,खान खालिद जफर, ताजुद्दीन खान, मोहम्मद दानिश आदि उपस्थित थे।
अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के संयुक्त सचिव ब्रह्मेंद्र दीक्षित ने किया। 
