प्रकाश नार्थ दिनांक 31 अक्टूबर 2021
देश की कुछ फिरका परस्त ताकते अपने निजी स्वार्थ के लिए सरदार बल्लभ भाई पटेल की नीतियों का निजीकरण करके देश को गुलामी की ओर ले जा रही है सपा पिछड़ा वर्ग समाज की असली शुभचिंतक व हितेषी — राजाराम पाल
कानपुर 31 अक्टूबर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर देश के लौह पुरुष एवं प्रथम पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल की 146 वी जयंती के अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में राम आसरे पार्क बड़ा चौराहा पर विचार गोष्ठी वा सभा संपन्न हुई जिसमें पूर्व सांसद व विधायक माननीय राजाराम पाल जी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर ने किया।
गोष्टी व सभा में मुख्य अतिथि माननीय राजाराम पाल एवं सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने सर्वप्रथम लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
गोष्टी व सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय राजाराम पाल ने अपने संबोधन में कहा कि देश की सरकार चलाने वाली कुछ फिरका परस्त ताकते अपने निजी स्वार्थ के लिए स्वर्गीय सरदार बल्लभ भाई पटेल की नीतियों का निजीकरण करके देश को गुलामी की ओर ले जा रही है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी की सरपरस्ती में पिछड़ा वर्ग समाज का मान सम्मान सुरक्षित है सपा ही पिछड़ा वर्ग समाज की असली शुभचिंतक वह हितैषी है श्री राजाराम पाल ने आगे बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर अट्ठारह सौ पचहत्तर को गुजरात के नाडियाड मैं एक किसान परिवार में हुआ था और उनकी मृत्यु 15 दिसंबर 1950 को मुंबई में हुई थी बल्लभ भाई झावेर भाई पटेल जो सरदार पटेल के नाम से लोकप्रिय थे एक प्रख्यात एवं कुशल भारतीय राजनीतिक थे उन्होंने भारत के पहले उप प्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य किया दृढ़ इच्छाशक्ति और लोहे जैसा मजबूत इरादों ने इनको लौह पुरुष की उपाधि से नवाजा गया सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के पहले गृहमंत्री थे सरदार पटेल कभी अन्याय बर्दाश्त नहीं करते थे उन्होंने अन्याय का विरोध छात्र जीवन से ही शुरू कर दिया था कितनी भी परिस्थितियां अनुकूल रही हो उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया श्री राजाराम पाल ने आगे बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार देश व प्रदेश को धर्म जात के नाम पर समाज को बांट कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का कार्य कर रही है केंद्र सरकार देश की सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में बेचकर निजी करण को बढ़ावा देकर देश व प्रदेश से व्यापार और नौकरियां समाप्त कर रही है आज देश में व्यापार और नौकरियां ना होने के कारण पढ़े-लिखे बेरोजगार नौजवानों की एक बड़ी फौज तैयार हो गई है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी ने अपने शासनकाल में बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता लैपटॉप और नौकरियां देकर नौजवानों का भविष्य सुधारने का कार्य किया था यूपी की भाजपा सरकार नौजवानों को नौकरियां का लॉलीपॉप देकर मूर्ख बनाने का कार्य कर रही है।
गोष्टी व सभा की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश के नेता एवं कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सपा सरकार की नीतियों उपलब्धियों एवं योजनाओं को जनता के बीच बता कर सबसे ज्यादा विधायकों को जिता कर प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाए गी योगी सरकार झूठ फरेब वा जुमलेबाजी के नीवं पर टिकी है जो कभी भी ताश के पत्तों की तरह ढह जाएगी प्रदेश की जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा आ गया है डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि आज महंगाई चरम सीमा पर है जनता की जीवनी योगी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने महंगाई को काबू करने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं जिससे महंगाई की मार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है देश में जंगलराज कायम है अपराधी व पुलिस बेखौफ है अपराधियों के मन से शासन और प्रशासन का भय समाप्त हो गया है।
गोष्ठी वाह सभा में नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान विधायक अमिताभ बाजपेई पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राम कुमार एडवोकेट पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रेश सिंह वरिष्ठ नेता वीरेंद्र शर्मा नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर मुंसिफ अली रिजवी जमालुद्दीन जुनैदी आसिफ कादरी मोहम्मद अरशद दद्दा डॉक्टर जुबेर वीरेंद्र त्रिपाठी शिवराम बाल्मिक मोहम्मद अमीन बाबा शरद पांडे हाजी यूनुस बदरे जीशान अहमद अनूप यादव मोहम्मद सरिया बॉबी भाई रियाज बबलू मोहसीन राजू पहलवान वसीम गाजी अक्षत श्रीवास्तव अनवर बैग जकी उद्दीन पप्पू मिर्जा अनिल पाल चांद मियां यादवेंद्र सिंह यादव गोपाल ठाकुर विशाल शर्मा प्रमोद यादव अंकित यादव मोहम्मद इब्राहिम राकेश पांडे अंकित सचान शेर सिंह यादव शैलेश जिद्दी अकील अहमद आफताब खान राहुल सोनकर इशरत अली रोशन गुप्ता मुरलीधर यादव विकास मिश्रा राम अभिलाष यादव फखरे आलम राकेश दीक्षित अनिल चौबे आज सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
