आज दिनांक 02।11।2021 को “दीपोत्सव” कार्यक्रम के तहत आज़ादी का अमृत महोत्सव थीम के अंतर्गत कानपुर नगर निगम के द्वारा देश के अमर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए “एक दीपक शहीदों के नाम “कार्यक्रम का आयोजन मोती झील एवेन्यू स्थित कारगिल पार्क में सायं काल 6:00 बजे किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय महापौर म
होदया श्रीमती प्रमिला पांडे के द्वारा किया गया । उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीया नीलिमा कटियार जी, राज्यमंत्री,उत्तर प्रदेश सरकार थी । इस कार्यक्रम में कारगिल पार्क में 11000 दीप जलाकर देश के लिए सर्वस्व निछावर करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी गई ।इस अवसर पर जलाए जाने वाले दीये गाय के गोबर के बने हुए थे जिन्हें महिलाओं के लिए कार्य करने वाली संस्था सिटीजन डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट द्वारा जाज मऊ गोशाला में किया गया है ।इस कार्यक्रम के माध्यम से छोटे स्तर पर कार्य करने वाली महिलाओं के द्वारा निर्मित इन उत्पादों को बढ़ावा दिया गया ।साथ ही गोवंश को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया गया।इस कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत बढ़ चढ़कर भाग लिया ।इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जी. एन. ,पार्षद श्री सौरभ देव,अधिकारीगण,एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।
द्वारा उपलब्ध कराया गया था ।इस कार्यक्रम के माध्यम से छोटे स्तर पर कार्य करने वाली महिलाओं के द्वारा निर्मित इन उत्पादों को बढ़ावा दिया गया ।इस कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत बढ़ चढ़कर भाग लिया ।इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जी. एन. ,पार्षद श्री सौरभ देव,अधिकारीगण,एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे l
2021-11-02
