क्राइम ब्रांच ने 60 लोगों की दीपावली धनतेरस के दिन से ही हैप्पी कर दी

कानपुर। क्राइम ब्रांच ने 60 लोगों की दीपावली धनतेरस के दिन से ही हैप्पी कर दी। अलग-अलग तरह से गुम हुए लोगों के मोबाइल क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने खोज कर उन्हें सौंप दिए।
डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने ट्रैफिक लाइन स्थित अपने कार्यालय में सभी मोबाइल के मालिकों को बुलाकर उन्हें उनके मोबाइल सौंप दिए। अपने खोए हुए फोन पाकर सभी लोगों ने पुलिस को धन्यवाद दिया और खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *