कानपुर। धन्वन्तरी एकादशी के दिन और पंच दिवसीय दीपोत्सव के अवसर पर डीसीपी ईस्ट ने असहाय बच्चों के साथ दीपोत्सव मनाया।
मंगलवार को बाल भवन फूलबाग में मदद की राह संस्था के सहयोग से आयोजित पुलिस उपायुक्त महोदय पूर्वी प्रमोद कुमार द्वारा 150 असहाय बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया गया। जिसमें संस्था के संस्थापक गोविंद गुप्ता ऋषिक्त भट्ट, ऐष्वर्या गुप्ता, प्रांशु गुप्ता मौजूद रहे। जिसमें बच्चों के साथ पटाखे जलाये गए और साथ ही दीपावली जलाकर बच्चो को गिफ्ट हैंपर भी दिया गया।
2021-11-03
