यमुना पार हो रही रेत की खनन के चलते यमुना के घाट छोड़ गई जल धारा
नरेंद्र जादौन विधायक
—————————————
कालपी (जालौन)
दीपावली महापर्व के धनतेरस के अवसर पर यमुना में दीपदान और यमुना आरती के भ्रम कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री मती प्रियंका निरंजन जिलाधिकारी जालौन ने उपस्थित लोगों के बीच कहा नदियों का त्योहार बहुत पुरानी परम्परा है जीव के जीवन में जो चीज सबसे उपयोगी होती है उसे संरक्षित सुरक्षित एवं शुद्ध रखने के उद्देश्य से उसकी पूजा की जाती है वैसे भी जल को देवता माना गया है आज हमारी संस्कृति उपेक्षित हो रही है लोग नदियों में गंधा पानी गिरा रहे हैं जिसके चलते नदियां प्रदूषित हो रही हैं। जिससे व्यक्ति से लेकर पशु पक्षियों सभी में बीमारियां होंगी हमारे जनपद का आधार बुन्देलखण्ड की जीवन धारा यमुना है इसे प्रदूषण से बचाने इसकी रक्षा का हम सभी को प्रथम लेना है इसे न गंदा करें न होने दें ।
विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा हमारा सौभाग्य है कि हमें प्रियंका निरंजन जैसा जिलाधिकारी मिला जो ऐसे सक्रिय विभाग से आई है जिसमें प्रमुख थे डॉ महेन्द्र सिंह जिलाधिकारी ने अपनी पहली विजिट कालपी के किलाघाट में की और सबसे पहले आठ करोड़ की राशि से घाटों का सोन्दर्रीय करण कराने का काम किया माननीय जिलाधिकारी को बताना चाहता हूं कि कालपी एक ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी है यहां हिन्दू वेदों के रचनाकार महिर्ष वेद व्यास जी का जन्म स्थान है और यहां विश्व के मात्र दो सूर्य मन्दिरों पहला कोणार्क और दूसरा कालपी में स्थिति है नगर में २००से अधिक प्राचीन मन्दिर है भाजपा की योगी सरकार ने सबसे अधिक काम धार्मिक स्थलों में कराया है कालपी को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है । किलाघाट से पीलाघाट तक यमुना का किनारा बनाने का बहुत ही सुन्दर प्रोजेक्ट है जिसपर जल्द ही काम होगा। महोदया को बताते चलें कि यमुना के उस पार कानपुर देहात में यमुना के रेत की हो रही भारी खनन के चलते यमुना की धार उस ओर चली गई जिससे यहां के ऐतिहासिक घाट सूने हो गए जिलिधिकारी से मांग करते हैं कि यमुना की जलधारा को घाटों पर लाने की योजना लागू करें।
आज कार्यकृम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाकर एक नदी एक महोत्सव के तहत “मेरी यमुना मेरी शान”मे एक बृहद बोर्डपर हस्ताक्षर किए।
आज का ऐतिहासिक दीपदान एवं यमुना आरती कार्यक्रम का आयोजन में नमामि गंगे,नगर पालिका परिषद कालपी,और वन विभाग कालपी ने संयुक्त रूप से संचालित किया। कार्यकृम में सबसे पहले श्रमदान हुआ जिसमें पंचायती ग्रामीण सफाई कर्मी जनपद के तमाम विभागाध्यक्षों कर्म छातियों,छात्र छात्राओं, अध्यापक अध्यापिकाओं, पत्रकारों और समाज सेवियों तथा नगर नागरिकों ने सहभागिता की, इसके बाद नदियों का संरक्षण और प्रदूषण मुक्त का संकल्प लेते हुए मशाल जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन,मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य वन संरक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी अध्यक्षा नगर पालिका वैकुंठी देवी विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन ए डी एम नमामि गंगे उपजिलाधिकारी कालपी के के सिंह आदि अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तदोपरांत सभा मंडप में सभी आगंतुकों कि पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा गणेश बन्दना,सरस्वती बंदना,स्वागत गीत,मेरी यमुना मेरी शान गीत , यमुना आरती आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें अधिकारियों और दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं और बच्चों की सराहना की । इसके बाद पढा़ई से लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में नगर के विद्यालयों आर्यकन्या इण्टर कालेज,नगर पालिका बालिका इण्टर कालेज,एम एस वी इण्टर कालेज,श्री ठक्कर बापा इणृटर कालेज एस पी बालिका इण्टर कालेज आदि के प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को नगर पालिका कालपी की ओर से अतिथियों ने ट्राफी सील्ड आदि देकर सम्मानित किया। और सभी प्रतिभागियों एवं कालेज स्टाप को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों नगर नागरिकों एवं उपस्थित जन समुदाय ने सामूहिक रुप से पतित पावनी सूर्य पुत्री यम की बहन मां यमुना की भ्रम आरती कर दीपदान किया सैकड़ों की तादाद में यमुना की जलधारा में जगमग करते हुए तैर रहे दीपों का मनोरम दृश्य देखकर लोगों का जीवन धन्य हो गया। कार्यकृम के सफल आयोजन के लिए विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सी ओ बीरेंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह तथा क्राइम इंस्पेक्टर उमा कांत ओझा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने निभाई।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से पालिका अध्यक्षा प्रतिनिधि जीवन अहिरवार,समाज सेवी जय खत्री, डॉ ममता स्वर्णकार पी टी आई,वरिष्ठ पत्रकार सतीष द्विवेदी,मनोज पाण्डेय,अश्रि्वनी निषाद,सोनू बाबा,एस पी सोलंकी ग्रामीण सफाई कर्मी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद,सभासद सुरजीत सिंह,मयंक श्रीवास अरबिन्द सिंह यादव,नगर पालिका आर आई राम भवन सिंह,क्लर्क पप्पी यादव, सरफराज बाबा,आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन पालिका परिषद लेखाकार हरभूषण सिंह चौहान ने किया।
मनोज पाण्डेय
तहसील संवाददाता
दैनिक राष्ट्रीय स्वरूप
कालपी -जालौन
मो,9621674177

2021-11-03
