रंगोली सजाकर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

बिधूना,औरैया। मंगलवार को शिक्षण संस्थाओं में दीपकला एंव रंगोली सजाकर दीपावली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बेहतर आकर्षक दीपक बनाने एंव दीपक बनाने एंव रंगोली तैयार करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रशासन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया| संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 11 की मुस्कान, आयुषी, प्रतिमा, कोमल, सेंजल , अशिलि , नैतिक ने उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया जबकि कक्षा 10 की नीलाक्षी, दिव्या, प्रेरणा, आकांक्षा ,कनिष्का, मानवी, राधा, आरुषी ने बेहतर प्रदर्शन किया|इस अवसर पर कक्षा 9 की गौरी साहिब, निधि, शिवेंद्र, सोनाली, वेदिका जबकि कक्षा सात की शुंवी ,निखिल ,निशा ,गुनगुन ,राधिका वैषनवी की रंगोली को सराहा गया। इस मौके पर विद्यालय के अरुण, सीमा, रिया यादव, वैष्णवी ,रिंकू तिवारी, एसके वर्मा, अजमेर सिंह, एके शुक्ला, आरपी सिंह आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे|इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रमेश चंद्र अग्निहोत्री, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री, शिक्षा निदेशिका निशी अग्निहोत्री ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन कर उन्हें पुरस्कृत किया जबकि मिठाई आदि देकर दिवाली की शुभकामनाएं दी।
आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिधूना में धनतेरस दीपावली के शुभ अवसर पर बच्चों ने अपने-अपने घर जाने से पूर्व रंगोली कार्यक्रम तथा दीपक सजावट का कार्यक्रम किया जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के समस्त छात्राओं ने प्रतिभागिता की।इस अवसर पर कला शिक्षक शशिकांत तिवारी की देखरेख तथा प्रधानाचार्य करण सिंह के संरक्षण में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सानिध्य में संपन्न हुआ।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिधूना में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा दीप कला में अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय सिंह सेंगर ,अनीता चौहान ,रेनू राजावत ,मुकुल यादव व केके यादव आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया| इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली बनाकर अपनी उत्कृष्ट कला का भी प्रदर्शन किया गया| विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को सावधानी पूर्वक दीपावली का मनाने को कहा। उन्होंने पटाखा छुड़ाने में विशेष सावधानी बरतने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *