उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पलटी कार

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पलटी कार, चार लोगों की मौत, तीन घायल
Wed, 03 Nov 2021
यूपी के उन्नाव जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से कार पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक सवार तीन लोग घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर चीख -पुकार मच गई। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों में विजय कुमार (36) पुत्र लक्ष्मीनारायण, नारायण गुप्ता (57), रमेश कुमार गुप्ता (45) शामिल हैं। चौथे मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। ये सभी हसनगंज के बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *