कानपुर नगर।जिलाधिकारी कानपुर नगर विशाख जी द्वारा आज कल्याणपुर स्थित राजकीय बाल गृह ;बालकद्ध पहुच कर बच्चों के साथ गणेश लक्ष्मी पूजन कर दीप जला कर दीपावली मनाया। जिलाधिकारी द्वारा बालकों को स्वेटर एवं मिठाई का वितरण किया। जिलाधिकारी द्वारा बालक बालगृह का निरीक्षण किया गया ।
जिलाधिकारी ने क्लास रूम पहुचे जहां पर बच्चों के द्वारा वेस्ट मटेरियल से विभिन्न सामग्री बनाई गई थी । उपस्थित टीचर द्वारा बताया गया कि 46 बच्चे है जिनको अलग अलग उनकी कक्षा के अनुसार बढ़ाया जाता है सभी बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास भी है जिसके माध्यम से उन्हें पढ़ाया जाता है ।
जिलाधिकारी ने पूछा कि आज खाने में क्या बनाया गया है तो उपस्थित केयरटेकर द्वारा बताया गया कि आज छोले पुलाव ,पूड़ी , पापड़ बनाया गया है। जिलाधिकारी ने छोला चावल चखा जो बच्चों के अनुसार बनाया गया था। निरीक्षण के दौरान डीसीपी पश्चिम वी0 वी0 कृष्ण मूर्ति ,जिला पोवेशन अधिकारी ने भी बच्चों के साथ दीवाली मनाई ।

2021-11-04
