संदिग्ध परिस्थितियों में महिला सहित दो लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ

सिकंदरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर महिला एवं किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं किशोरी की हालत ठीक होने पर देर शाम छुट्टी कर दी गई।

बुधवार को घसमऊ गांव के भगवान स्वरूप कुशवाहा की पत्नी नीरज प्रभा 40 ने किसी बात को लेकर घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। तत्काल स्वजन उसे उपचार के लिए सिकंदरा कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत ठीक ना होते देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना में रसधान कस्बा निवासी अजय कुमार की 16 वर्षीय पुत्री शशी देवी ने बुधवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ी तो स्वजन उसे उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। स्वास्थ्य लाभ होने पर किशोरी को देर शाम छुट्टी कर दी गई। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *