कानपुर में व्यापारियों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गो संग दीपावली मनाई। उन्हें मिठाई खिलाकर उनके साथ आतिशबाजी की गई।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा के नेतृत्व में व्यापारी दामोदर नगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। इसके बाद बर्रा चार, बर्रा तीन व किदवई नगर में कोरोना पीड़ित रहे परिवारों के घर जाकर मिठाई, फल भेंट की। साथ ही गणेश लक्ष्मी पूजा भी की। वहीं यशोदा नगर में मस्क्युलर डिस्ट्राफी रोग से पीड़ित अनामिका के घर जाकर दीपावली की बधाई दी। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सरदार गुरुजिदर सिंह ने कहा कि दीपावली की खुशियों को बांटने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर मनोज विश्वकर्मा, विनायक पोद्दार, नितिन अग्निहोत्री, अनुपम गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, चित्रांशु शुक्ला रहे।
दीपावली बच्चों संग मनाई, चेहरों पर मुस्कान लाई
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) एल्युमिनाई एसोसिएशन ने गुरुवार को हिदू अनाथालय में बच्चों संग दीपावली मनाई। उन्हें फल, मिठाई, चाकलेट, मोमबत्ती, झालर दीं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल गई। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और डा. वंदना पाठक ने उनसे गीत सुने। उन्हें शुभकामनाएं दी। एल्युमिनाई के सदस्यों ने बच्चों संग फोटो खिचवाई। यहां के बाद सदस्य दामोदर नगर स्थित वृद्ध आश्रम भी गए। उन्हें भी उपहार दिए। डा. इंद्रमोहन रोहतगी, उमंग अग्रवाल, विजय पांडेय, हरीभाऊ खांडेकर, डा. राहुल कपूर, डा. प्रवीण कटियार, डा
. विवेक सचान आदि मौजूद रहे।
मिठाई पाकर बच्चे बोले, पुलिस अंकल हैपी दीपावली
महाराजपुर में एडीजी पत्नी व आइजी के साथ जैसे ही सरसौल में जरूरतमंद बच्चों से दीपावली की खुशियां बांटने को पहुंचे तो बच्चे खुशी से झूम उठे। पुलिस अंकल शुभ दीपावली कहकर जैसे ही बच्चों ने सभी का अभिवादन किया तो पुलिस अधिकारी भी बिना देरी किए सीधे उनके बीच पहुंच गए। दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ बच्चों को मिठाई, चाकलेट व अन्य सामान वितरित किया। मिठाई और चाकलेट पाकर बच्चे चहक उठे। महाराजपुर के सरसौल ब्लाक परिसर में गुरुवार दोपहर बाद जरूरतमंद बच्चों के साथ एडीजी भानु भाष्कर, आइजी प्रशांत कुमार व एसपी आउटर अजीत सिन्हा ने दीपावली मनाई। इस दौरान एडीजी की पत्नी भी साथ थीं। जरूरतमंद बच्चों के बीच दीपावली की खुशियां बांटने एडीजी व आइजी पहुंचे तो बच्चों की खुशी का ठिकाना न रहा। बच्चों ने भी पूरे उत्साह से पुलिस अंकल शुभ दीपावली कहकर सभी का स्वागत किया। एडीजी व उनकी पत्नी संग आइजी ने बच्चों को मिठाई ,चाकलेट व अन्य जरूरी चीजें बांटी।पुलिस के अधिकारियों ने बच्चों से उनका नाम व पढ़ाई के बारे में बातचीत कर उनके बारे में जाना। बच्चे पुलिस अधिकारियों को अपने बीच पाकर बहुत खुश थे। पुलिस की इस सराहनीय पहल से 105 बच्चों को दीपावली की खुशियों में शामिल होने का मौका मिला। एसपी आउटर अजीत सिन्हा ने बताया कि जो जरूरतमंद बच्चे दीपावली की खुशियां नहीं मना सकते थे। उनके साथ पुलिस ने दीप पर्व की खुशियां साझा कीं। लइया ,गट्टा ,खिलौने,मिठाई , मिट्टी के दीपक व चाकलेट आदि देकर बच्चों के स्वजन को भी इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास किया गया। सीओ सदर सुशील कुमार दुबे, सीओ ऋषिकेश सिंह,थाना प्रभारी महाराजपुर राघवेन्द्र सिंह,चौकी प्रभारी सुधाकर पांडे आदि मौजूद रहे।
