सिकंदरा थाना करीम नगर गांव में गुरुवार को एक महिला की अचानक हालत बिगड़ गई अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
करीमनगर गांव की रवि कुमार पाल की पत्नी रिकी देवी की गुरुवार को तबियत बिगड़ने पर स्वजन उपचार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बीमार होने से मौत होने की सूचना पर महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
