कानपुर देहात के रसूलाबाद में अलग-अलग स्थानों में हुए सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उन्हें एलएलआर अस्पताल (हैलट) कानपुर रेफर कर दिया।
डभारी गांव निवासी (54) वर्षीय मान सिंह बाइक से रसूलाबाद खरीददारी करने जा रहे थे विषधन रोड में बने एक गेस्ट हाउस के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी के डा. बृजेश कुमार ने गंभीर हालत होने के कारण एलएलआर अस्पताल (हैलट) रेफर कर दिया। कस्बा रसूलाबाद निवासी 45 वर्षीय मनोज कुशवाहा बुधवार की रात बाजार से खरीददारी कर बाइक से घर जा रहे थे झींझक तिराहा के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया। करकरापुर निवासी 30 वर्षीय नरेंद्र रूरा से बाइक में सवार होकर लौट रहे थे। मिडाकुआं रूरा मार्ग पर ट्रक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। डा. बृजेश कुमार ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हैलट रेफर कर दिया। दया गांव निवासी राहुल वर्मा व तिशाह डोमन निवासी 26 वर्षीय अनुराधा अलग-अलग जगह बाइक से गिरकर घायल हो गई।
