कानपुर नगर | जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख जी० द्वारा लगातार जनपद कानपुर नगर में जीका वायरस की रोकथाम हेतु की जा रही गतिविधियों व प्रतिदिन क्षेत्र में की जा रही कार्यवाहियों का निरीक्षण किया जारहा है | इस क्रम में आज जिलाधिकारी द्वारा पोखरपुर क्षेत्र का निरीक्ष्ण कर वहां किए जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया |
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा की क्षेत्र में किए जा रहे कार्य के अतरिक्त आस पास के अन्य क्षेत्रो में भी विशेष सफाई अभियान चलाकर अन्य क्षेत्रों में भी दवा का छिड़काव आदि कार्य किया जाए तथा सर्विलांस टीम द्वारा लोगो को जागरूक करते हुए उन्हें लगातर बताया जाता रहे कि घरो में साफ़ पानी एकत्र न होने दे ,कूलर का पानी हटा दिया जाए , पक्षियों के पीने के लिए पानी को प्रतिदिन बदला जाए , फ्रिज के पीछे पानी एकत्र न हो तथा घरो के गमलों में पानी न रहे इसके लिए सभी को जागरूक किया जाए |
आज पोखरपुर क्षेत्र मे सर्विलांश कार्य हेतु 4 टीमों द्वारा 432 घरों का सर्विलांस किया गया सर्विलांस टीम द्वारा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक भी गर्भवती महिला जीका पॉजटिव नहीं मिली | यहां सोर्स रिडक्शन एवं छिड़काव हेतु 8 टीमों द्वारा कार्य किया गया जिसमें 425 घरों में सोर्स रेडेक्शन का कार्य किया गया | क्षेत्र में लार्वा घनात्मक 7 स्रोस को खाली कराया गया | तथा 374 घरों में स्प्रे का कार्य किया गया |
ततपश्चात जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम स्थित जीका कन्ट्रोल रूम (आई०सी०सी०सी०) कमाण्ड सेन्टर का निरीक्षण किया गया| जीका वायरस के मरीजों से सुबह शाम दिन में दो बार उनका हाल जानने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है| यहां से सुबह शाम पॉ
जिटिव आने वाले मरीजों से लगातार बात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली जाती रहेगी जिसके कार्यो का निरीक्षण किया.गया|
दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नेपाल सिंह,अपर चिकित्सा अधिकारी आर0एन0सिंह , अपर चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुबोध उपस्थित रहे |
