साइबर ठगों ने उड़ाए तो पुलिस ने बचाई रकम

कानपुर। साइबर ठगों ने एक प्राइवेटकर्मी को अपने चंगुल फंसाकर उसके रुपये उड़ा दिये। खुद के ठगे जाने की जानकारी होने पर युवक ने इसकी सूचना डीसीपी वेस्ट की साइबर सेल को दी। साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रकम जाने से बचा ली।
थाना काकादेव के शास्त्री नगर निवासी संजय कुमार राजपूत ने शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट से लैपटॉप खरीदा था। उसमे कुछ खराबी होने के कारण उसे वापस करना था। इसके लिये उन्होने गूगल से फ्लिपकार्ट हेल्पलाइन नम्बर निकाला और फ़ोन किया। फ़ोन द्वारा एक लिंक भेजा गया जिसे क्लिक करते ही उनका अकाउंट हैक हो गया। इससे दो बार मे करीब 56 हजार रुपये कट गए। इससे उन्हें अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई तो उन्होंने डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति की वेस्ट साइबर सेल को सूचना दी। साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कटे पैसे वापस करा दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *