किशुनपुर गाव की रंजिश में हुआ टकराव

चौबेपुर थाना क्षेत्र के किशुनपुर गाव में शनिवार की रात पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। झगड़े में ग्राम प्रधान के पति व ससुर समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है।

चौबेपुर के गंगा तटवर्ती किशुनपुर गाव में ग्राम पंचायत चुनाव में कंचन भारती निर्वाचित हुई थी पंचायत चुनाव के बाद यहा गुटबाजी को लेकर तनातनी है। शनिवार की रात 10बजे एक मामले में समझौते को लेकर एकत्र हुए दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया जिसमें 4 लोग घायल हो गए। झगड़े में घायल ग्राम प्रधान के पति कुंवर सिंह ने बताया कि गाव के गोलू यादव व नरेंद्र विश्वकर्मा ने उन लोगों पर धोखे से हमला किया है। हमले में राजेंद्र, सीपी सिंह, मोरजध्वज, अजय, राम सिंह आजाद घायल हो गए है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएससी भेजा है। वहीं हमला करने वाले 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी केएम राय ने बताया कि पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। ग्राम प्रधान के पति ने तहरीर दी है मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *