कानपुर में पहले फेज की मेट्रो के दौड़ने का इंतजार कर रहे लोगों की उम्मीदों को दिसंबर में पंख लगेंगे. पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर कानपुर में आइआइटी से मोतीझील तक मेट्रो शुरू हो सकती है. इस बात की उम्मीद औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने जाहिर की है. इससे पहले 10 नवंबर को सीएम योगी कानपुर आकर मेट्रो के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाएंगे।
इसको लेकर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने मेट्रो के पॉलीटेक्निक स्थित डिपो पहुंचकर वहां पर जायजा लिया. इसके बाद आइआइटी स्टेशन तक जाकर वहां की व्यवस्थओं को भी देखा. यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी कुमार केशव के साथ मेट्रो का पूरा मॉडल देखने के साथ ही कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि कानपुर में मेट्रो ने अपने पुराने रिकॉर्ड को तोउ़ा है।उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेट्रो के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाएंगे।गौरतलब हो कि इसके पहले ट्रायर रन की तारीख 15 नवंबर तय की गई थी लेकिन अब उसके पहले ही इस ट्रायल रन को किया जाएगा।उन्होंने कहा कि नए साल से पहले ही शहरवासियों को मेट्रो का तोहफा देने की तैयारी है. कोशिश इस बात की है कि कानपुर से गहरा नाता रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को मेट्रो की शुरूआत कर दी जाए. मेट्रो को चलाने में आचार संहिता भी किसी तरह से आड़े नहीं आएगी।
सपा मुखिया अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए श्री महाना ने कहा कि उन्होने कागजों पर योजनाएं बनाईं, जो स्वीकृत नहीं थी।कानपुर मेट्रो की वित्तीय स्वीकृति समेत सभी क्रियान्वयन भाजपा सरकार में किया गया है।इससे पहले कैबिनेट मंत्री को एमडी कुमार केशव ने बताया कि डिपो के मेन गेट से सीएम योगी की इंट्री होगी।डिपो के अंदर ही सभास्थल होगा, जिसमें 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।सीएम योगी को मेट्रो ट्रेन के अंदर बैठाकर हर जानकारी दी जाएगी लेकिन ट्रायल रन के दौरान किसी को ट्रेन के अंदर बैठाया नहीं जा सकता।रेलवे सुरक्षा आयुक्त की मंजूरी के बाद ही इसमें लोगों को बैठाया जा सकता है. यहां पर बीडी राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

2021-11-07
