कानपुर l मथुरा से निकली प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का कानपुर आगमन पर नगर अध्यक्ष आशीष चौबे के निर्देशानुसार अनुसार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष हाजी अय्यूब आलम ने फजलगंज चौराहे से लेकर गुंजन टॉकीज तक भव्य स्वागत एवं
मंच लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव व राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव को 51 किलो की माला पगड़ी शाल तलवार भेंट कर भव्य स्वागत किया! प्रसपा अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष हाजी अयूब ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल द्वारा कानपुर आगमन पर अल्पसंख्यक सभा के लोग बहुत खुश हैं समाज में परिवर्तन की जरूरत है परिवर्तन यात्रा इस बात को दर्शाती है समाज के लोग अब परिवर्तन चाहते हैं वह दिन दूर नहीं बिना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के सरकार नहीं बन सकती अल्पसंख्यक एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की कंधों को मजबूती देने का काम करेगा! स्वागत समारोह में अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष हाजी अय्यूब आलम, जमाल अख्तर,हाजी अब्दुल कलीम,नसीम,अब्दुल मजीद,महबूब,नाज आलम,मोहम्मद फिरोज,मोहम्मद अनवर,फहीम,मुमताज,जफर आलम,अबसर अंसारी,मकसूद हुसैन अंसारी,जीशान कादरी,अखलाक अहमद मोहम्मद अराफात,कीर्ति श्रीवास्तव,अरशद आलम,अनवर अहमद,मोहम्मद राशिद आदि लोग मौजूद रहे।
2021-11-07
