कानपुर। दिवाली से लापता युवक का शव बरामद, महापौर ने मेनहोल से शव निकलवाकर भिजवाया पोस्टमार्टम हाउस। जूही नहरिया के मिलिट्री कैंप कॉलोनी के रहने वाले पूती उर्फ विजय नाम के युवक का शव इलाके के एक 30 फुट गहरे मेनहोल से बरामद होने से सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि पूती नाम का मृतक युवक दीपावली की रात से लापता था।पिछले तीन दिन से परिजन और रिश्तेदार लापता युवक की तलाश में जुटे थे।वहीं युवक का शव मेनहोल के गड्ढे में पड़ा होने की सूचना मिलते ही इलाके के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इसी बीच परिजनों और स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही महापौर प्रमिला पांडे भी मिलिट्री कैंप कॉलोनी में घटनास्थल पहुंच गई पहुंच गई ।आनन-फानन में महापौर ने जूही पुलिस को बुलाकर बड़ी मशक्कत से शव को बाहर निकलवाया। शव के बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक के शरीर पर चोट के निशान थे।जिसको देखते हुए महापौर ने युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया और युवक की मौत कैसे हुई इसको लेकर पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं ।
2021-11-07
