73 वा वार्षिक अधिवेशन महोत्सव
कानपुर l आज दिनांक 8 नवंबर 2021 को महिला शिक्षा मंडल की आवश्यक बैठक मण्डल परिसर 63/92 हरवंश मोहाल में सुश्री सीता देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें 73 वें वार्षिक अधिवेशन महोत्सव को किस प्रकार व्यवस्थित , उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्यता प्रदान करने के सम्बंध में विस्तार से चर्चा हुई।
सर्वसम्मति से तय हुआ कि मण्डल की संस्थापक ब्रम्हलीन माता गायत्री देवी की प्रेरणा से अधिवेशन 5 दिन , 9 नवंबर से 13 नवंबर तक गीता मन्दिर बिरहाना रोड (फीलखाना थाना के सामने) में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा जिसमे तमाम सारे सन्तों ने आने की सहमति प्रदान कर दी है ।
अधिवेशन में रामकथा अमृतवर्षा परम् श्रद्धेय सुश्री उषा खरे रामायणी के मुखारविंद से होगी जिसमें भगवान राम की मर्यादा, आदर्श ,मित्रता, दीनों उपेक्षितों के प्रति दया व सम्मान का भाव, भाइयों केप्रति स्नेह ,पिता के वचन का पालन आदि पर विस्तार से चर्चा होगी ।गीता ज्ञान यज्ञ के साथ कथा समाप्ति पर प्रत्येक दिन प्रसाद वितरण किया जाएगा ।
बैठक में मुख्य रूप से श्रीमती गीता अग्रवाल , सभानेत्री मीरा गर्ग , सीमा अग्रवाल, शील निगम, नीता जैन जानकी गुप्ता ,निर्मल बंसल ,राजेन्द्र अवस्थी,रामप्रकाश कपूर, अनिल त्रिपाठी एडवोकेट, सूरजपाल सिंह आदि थे ।
