कानपुर नगर। जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख जी0 द्वारा आज दिनांक 08.11.2021 को ग्रीन पार्क स्टेडियम में आगामी 5 दिवसीय क्रिकेट मैच की तैयारियों के संबंध में निरीक्षण किया गया। उन्होंने डायरेक्टरेट पवेलियन, स्टूडेंट गैलरी, मीडिया सेंटर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने यूपीसीए एवं खेल विभाग के संबंधित अधिकारियों को नि
र्देशित करते हुए कहा कि शेष कार्यों को 11 नवंबर, 2021 तक युद्ध स्तर पर करते हुए पूर्ण कर लिया जाए।
2021-11-08
