वकीलो-पत्रकारों पर लगाए फर्जी मुकदमे वापस ले सरकार : इखलाक अहमद डेविड

कानपुर 09 नवम्बर त्रिपुरा में हिंसा को उजागर करने वालो पर मुकदमों हटाने को लेकर उ० प्र० कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी से मिला व महामहिम राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी विशाख जी को अवगत कराया कि त्रिपुरा में मुस्लिम समाज की इबादतगाहों और सम्पत्तियों पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद संगठनों के द्वारा हमले किये गये। जिसमें मस्जिदों-मज़ारो, दुकानों-मकानों को क्षति पहुंची इन हमलों को राज्य की बिप्लब कुमार देब सरकार का पूरा संरक्षण प्राप्त था। इसलिए दोषियों दंगाइयों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गयी इन दहशतगर्द घटनाओं को देश के सामने जाँच के ज़रिये लाने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर राज्य सरकार ने यूएपीए के तहत फर्ज़ी मुकदमें दर्ज कर दिये जो सच्चाई को दबाने का आपराधिक कृत्य है। महामहिम राष्ट्रपति जी त्रिपुरा सरकार को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एहतिशाम हाशमी, अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव, अधिवक्ता अंसार इंदौरी, अधिवक्ता संगठन के अधिवक्ता मुकेश, पत्रकार श्याम मीरा सिंह पर लगाए गये यूएपीए के फर्ज़ी मुकदमों को तत्काल वापस लेने के निर्देश देने की पहल करें। प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी विशाख जी को सौपा जिलाधिकारी ने ज्ञापन आज ही राष्ट्रपति भवन भेजने का भरोसा दिया।
प्रतिनिधि मंडल मे मुख्य रुप से इखलाक अहमद डेविड, अब्दुल जब्बार, मोहम्मद मुबश्शीर, हाजी मोहम्मद वसीक, मोहम्मद मुबीन, अवनीश सलूजा, शाहरुख खान, तुफैल अहमद खान, एस जी हसन, तौहीद सिद्दीकी, विकास तिवारी, गौरव कठेरिया, संदीप संखवार, राहुल द्विवेदी, इंशू, नियाज़ सिद्दीक़ी, सुबहान सिद्दीकी, रविंद्र भूषण सिंह, राहुल कुमार पासवान, एजाज़ रशीद, शाहरुख खान, भुवन भास्कर तिवारी मोहम्मद निजाम, रईस अहमद आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *