मुख्यमंत्री के आने पर सफाई, ऐसे तो कोई आता नहीं झाकने

चकेरी – श्याम नगर इलाके मे मुख्यमंत्री का दौरा होने के चलते जिला प्रशासन भरपूर तैयारी मे लग गया है। नई डामर की सड़क व फुटपाथ टाइल्स बिछाई जा रही है। वही एक तरफ जिले मे जीका वायरस के प्रकोप बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ नगर निगम कुछ इलाको मे ढीलाई करता नजर आ रहा है। श्याम नगर के ई-ब्लॉक मे मुख्यमंत्री दौरे की सड़के चमकाई जा रही है व सफाई व्यवस्था जोरो शोरो पर है। ई – ब्लॉक की कुछ गलियों मे गंदगी का अम्बार लगा हुआ है, सूअर घूमते नजर आ रहे है, कुछ स्थानों मे पानी जमा है जहा मच्छर पनप रहे है। गलियों मे गंदगी होने के कारण इलाके के लोगो मे जीका वायरस को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। इलाकई लोगो ने बताया कि सफाई करवा रहे अधिकारियो से गली की सफाई करने की गुहार लगाई लेकिन अधिकारियो ने नकार दिया। वही गुस्साई महिलाए व पुरुष सड़क मे उतरकर अधिकारियो की कमिया बताने लगे। इलाकई लोगो ने बताया यहां कई दिनों से गंदगी का अम्बार लगा जिससे इलाके मे मच्छर का भी अम्बार लगा है। महीने मे एक से दो बार बेढंगी सफाई होती है। और जब से अधिकारियो को पता चला कि मुख्यमंत्री श्याम नगर आ रहे है उसके बाद से सड़क चमकाने और सफाई करने मे जुट गए है। सिर्फ उन गलियों की सफाई करवाई जा रही है जहा से मुख्यमंत्री गुजरेँगे बाकि गलियों मे ना तो सफाई करवाई जा रही है और ना तो सड़के सुधारी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *