कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल शुभारंभ करेंगे । यह आयोजन इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि कोरोनावायरस , डेंगू और जीका वायरस जैसी तमाम दुश्वारियां के बावजूद यह ट्रायल रन तय समय से पहले हो रहा है । मेट्रो डिपो की वर्कशॉप में होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अन्य राजनैतिक हस्तियां भी शिरकत करेंगी । पहले चरण के 9 किलोमीटर के इस रूट में 9 स्टेशन है । माना जा रहा है कि बहुत जल्द मेट्रो आम जनता की सेवा के लिए शुरू कर दी जाएगी । मुख्यमंत्री जीका वायरस के लिए बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण के साथ ही समीक्षा बैठक भी करेंगे । जीका पीड़ित इलाको में भी मुख्यमंत्री जाना तय है । कुलमिलाकर मुख्यमंत्री का कानपुर दौरा जीका वायरस और मेट्रो ट्रायल रन तक ही सीमित रहने की उम्मीद है ।
2021-11-09
