कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन के शुभारंभ से पुलिस ने विधायक अमिताभ बाजपेयी को तो नजरबंद कर दिया लेकिन अन्य सपाई पॉलीटेक्निक तक पहुंचने में कामयाब हो गए. गुरूदेव चौराहा के पास और पॉलीटेक्निक के बाहर सपाइयों के एक गुट ने काले गुब्बारे उड़ाकर विरोध किया. इस दौरान उनकी पुलिस ने झड़प भी हुई. पुलिस ने यहां पर प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को हिरासत में ले लिया।
दरअसल, कानपुर मेट्रो को सपा नेता और कार्यकर्ता अपने शासनकाल की उपलब्धि बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसको लेकर श्रेय की जंग भी चल रही है. इस बीच, पॉलीटेक्निक पहुंचे सीएम योगी के कार्यक्रम के विरोध में कुछ सपाई जीटी रोड पर पॉलीटेक्निक के बाहर पहुंच गए. यहां पर उन्होने काले गुब्बारे उड़ाकर विरोध किया।
सपाइयों को देखते हुए यहां मौजूद पुलिस बल में हड़कंप मच गया. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो झड़प हो गई. कई गुब्बारे छीनकर पुलिस ने वहीं फोड दिये. प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को हिरासत में ले लिया गया।

2021-11-10
