राम अवतार महाना सामुदायिक केंद्र आम जनमानस को समर्पित

कानपुर, महराजपुर के जे0के कालोनी,जाजमऊ मे राम अवतार महाना सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आज जन समुदाय केन्द्र जनता को समर्पित कर आपार खुशी व आनन्द हो रहा है,नगर निगम अघिकारी कैबिनेट मंत्री सतीश महाना से राय लेकर न्यूनतम शुल्क रखने को निर्धारित करे,दुनिया के बड़े बड़े देश आज तक कोरोना पर काबू न पा सके है,लेकिन हमने काबू कर लिया है।उत्तर प्रदेश मे 12 करोड 50 लाख वैक्सीन लग चुकी है,दो माह मे शत प्रतिशत वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य है।
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि आज हर गांव मे बिजली पहुंच गई है,हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर शौचालय निर्माण कार्य कराया है,देश निरन्तर प्रगति कर रहा है।
उप सभापति कैलाश पाण्डेय ने आशुतोष टंडन ,मेयर प्रमिला पाण्डेय, कैबिनेट मिनिस्टर सतीश महाना को चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत व अभिनन्दन किया।
।विशिष्ट अतिथि के रूप मे मेयर प्रमिला पाण्डेय ने शिरकत किया, उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहा कि आज हमने कोरोना पर काबू पा लिया है,अब हमे जीवा पर काबू पाना है । महाना ने अपने इलाके मे जो विकास की गंगा बहाई है, वह सराहनीय है ।
इस समारोह की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की किया। मंच का संचालन मनोज सेगर ने किया।
कार्यक्रम का आयोजन उपसभापति कानपुर नगर निगम के कैलाश पाण्डेय ने किया।
इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सुरेन्द्र चौहान, विवेक शुक्ला, राजीव मिश्रा, प्रमोद भाटिया, मनोज सेगर, मनोज शर्मा, बाबू राय, सुरेन्द्र चौरसिया, सौरभ तिवारी, दिनेश शास्त्री, माधुवी सेगर ,मोहिनी शुक्ला, शिव देवी अग्रहरि (सीमा) आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *