टीन सेट स्थल निर्माण हेतु, शिलान्यास करके कार्य प्रारंभ कराया

आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बर्रा अंतर्गत डिंग-डोंग पार्क में, योग करने हेतु, सुबह शाम दोनों समय आने वाले आमजन हेतु, एक टीन सेट स्थल निर्माण हेतु, शिलान्यास करके कार्य प्रारंभ कराया।
तत्पश्चात रतनलाल नगर अंतर्गत स्टेट बैंक कॉलोनी में, सीवर लाइन डलवाने के कार्य का शिलान्यास कर वह कार्य भी प्रारंभ करा दिया।
विधायक ने कहा किया दोनों कार्य(₹07 लाख से) एक माह के अंदर पूर्ण कराकर गुणवत्ता के आधार पर जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे।
विधायक ने कहा कि लगातार डेवलपमेंट के कार्यों हेतु जनहित में शिलान्यास पूजन एवं समय बद्ध लोकार्पण भी कर दिया जाएगा।पूरा प्रयास है की अधिकतम कार्य जनहित के लगातार कराए जा रहे हैं
विधायक ने कहा की मात्र सवा 2 वर्ष के कालखंड (विधायकी) अंतर्गत लगभग डेढ़ वर्ष कॅरोना की भेंट चढ़ने के बाद, लगभग 9 माह के ही मात्र कुल कार्य करने के समय प्राप्त होने के बाद भी, अभी तक कुल गोविंद नगर विधानसभा में लगभग 10 वर्षों के बराबर(पुलों को मिलाकर)कार्यों को कराया गया, जिनमें काफी कुछ 80% पूर्ण हो गए शेष पूर्णता के निकट है।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र मैथानी एवं देवेंद्र द्विवेदी,विक्रांत चौहान,अविनाश ,बृजेश मिश्रा, मनीष अवस्थी, उज्जवल, विवेक सचान आदि लोग थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *