मुख्य विकास अधिकारी अपडेट 11 नवम्बर 2021 कानपुर नगर।मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर डॉ0 महेंद्र कुमार के द्वारा आज मा0 कांशीराम संयुक्त स्मारक चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया गया। मा 0 मुख्यमंत्री जी ने ज़ीका वायरस की समीक्षा के दौरान दिए गए निर्देश पर कांशी राम संयुक्त स्मारक चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर में डेडिकेटेड जीका वार्ड की स्थापना हेतु निर्देश दिए गए थे जिसके संबंध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अस्पताल में जीका वायरस से प्रभावित रोगियों को भर्ती कराए जाने हेतु एक डेडीकेटेड वार्ड की स्थापना की जानी है। जीका वार्ड में 40 रोगियों को भर्ती करने की व्यवस्था है। उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर तथा सीएमएस कांशी राम को निर्देशित किया गया कि वार्ड के उचित स्थानों पर जीका वायरस से संबंधित साइनेज लगवाए जाएं तथा जीका रोगियों को भर्ती करने के द्वार पर एक बड़ा सा बोर्ड/साइनेज और स्टेंडी लगवाई जाए। प्रत्येक बेड पर mosquito net ki व्यवस्था की जाए तथा राउंड द क्लॉक डॉक्टर एवं स्टॉफ की तैनाती कर दी जाए।

2021-11-11
