फिरोजाबाद से पत्नी के साथ ससुराल आया था युवक, आम के पेड़ पर लटका मिला शव

बिधनू के ढोकाहा गांव में ससुराल आए फिरोजाबाद के युवक का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान कर परिजनों को जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फिरोजाबाद निवासी शैलेंद्र सिंह (35) 16 अक्तूबर को पत्नी रानी के साथ बिधनू में ढोकाहा गांव में अपनी ससुराल आया था। शैलेंद्र के साले गोलू सिंह ने पुलिस को बताया कि बहनोई काफी समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे। उनका जूही गौशाला स्थित मनोरोग विशेषज्ञ से इलाज भी चल रहा था। बुधवार शाम वह घर से बिना किसी को कुछ बताए निकले थे। देर शाम तक न लौटने पर तलाश की गई। रात में भट्ठे के मजदूरों ने आम के पेड़ पर फंदे से शव लटकता देखा तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों से उसकी पहचान कर परिजनों को फोन पर जानकारी दी। थानाध्यक्ष अतुल सिंह ने बताया कि परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *