ज्ञानी देवी विद्यालय में एस एस वी एम कॉलेज झींझक की प्रधानाचार्य अर्चना ने बच्चों को बताएं विधिक अधिकार

रूरा कानपुर देहात विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत महिलाओं और आर्थिक रूप से अक्षम लोगों को निशुल्क विधिक सहायता पाने का अधिकार है साथ ही महिला की गिरफ्तारी महिला के द्वारा की जाएगी तथा विशेष परिस्थितियों को छोड़कर रात्रि में महिला की गिरफ्तारी कतई निषिद्ध है उक्त बात विधिक जागरूकता संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पहुँची सरस्वती शारदा विद्या मंदिर की झांकी प्रधानाचार्य अर्चना ने ज्ञानी देवी सरस्वती विद्या मंदिर भठौली में बालिकाओं को पोस्टर बाँट कर जागरूक करते हुए कही l

इस अवसर पर आँगनबाड़ी शैलेश दीक्षित ने कहा कि गरीब व निराश्रितों को निशुल्क विधिक सहायता के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्पर्क करना चाहिए l

आभार प्रदर्शन करते हुए उक्त कार्यक्रम के अयोजक शिक्षक जय कुमार परमार ने कहा सरस्वती शारदा विद्या मंदिर झींझक की प्रधानाचार्य ने हमारे विद्यालय की बालिकाओं को निशुल्क के विधिक सहायता की जानकारी देकर सराहनीय कार्य किया है जो भविष्य में बच्चों को मानसिक रूप से मजबूर करने वाली है इस अवसर पर शिक्षक गण में मान्शी वैश्य नेहा कुशवाहा, विमलेश तथा बालिकाओं में रिया अनविशा,पूजा, साक्षी, स्वेता, प्रभाव, संध्या सहित सौ से अधिक विद्यार्थी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *