कंगना रनौत का किया पुतला दहन

विजय नगर चौराहे पर महिला कांग्रेस उप्र अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर के नेतृत्व में महिलाओ और एनएसयूआई व पीजीवाईवी के सदस्यों ने कंगना रनौत का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कार्यवाही की मांग करते हुए पदम श्री अवार्ड वापस लेने की मांग की। करिश्मा ठाकुर ने कहा कि जिस आजादी के लिए सुभाष चंद्र बोस, राजगुरु, मंगलपांडे, भगतसिंह, चंद्र शेखर आजाद, अशफाकुल्लाह खान, लक्ष्मी बाई आदि ने प्राण दे दिये क्या वो आजादी भीख थी? ये हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। आगे करिश्मा ठाकुर ने राष्ट्रपति से पदम श्री अवार्ड वापस लेने की मांग की। छत्रिय आज़ाद, आशा जायसवाल, मधु सिंह, सरिता सेंगर,रंजना पाण्डेय , ममता परिहार, ममता शर्मा, अनीता, प्रभा, मोना तिवारी, सोनी तिवारी, रमा शुक्ला, आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *